October 21, 2026

Crime Off News

News Portal

पटियाला रोड पर पुल के पास नई अग्रवाल गौशाला गेट के आगे बाइक पर टंगे बैग में विस्फोटक सामग्री मिलने से दहशत फैल गई

मतदान से पहले समाना- पटियाला रोड पर भाखड़ा नहर के पुल के पास विस्फाेटक मिलने से दहशत फैल गई। यह विस्फाेटक नई अग्रवाल गौशाला गेट के आगे एक बाइक पर बैग में टंगा था। आनन-फानन में पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। एसएचओ समाना सिटी सुरिंदर भल्ला ने बताया कि जालंधर से आए बम निरोधक दस्ते की सुपरविजन में विस्फाेटक नष्ट करवा दिया है। इसके बाद रास्ते खोल दिए गए हैं। दूसरी तरफ मामले में किसी के शामिल हाेने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, पुलिस जांच जारी है

गाैरतलब है कि अग्रवाल गाेशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमित सिंगला और शिवसेना नेता प्रवीण शर्मा ने बताया अग्रवाल गौशाला के मुख्य गेट के आगे बने वेरका बूथ के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक अज्ञात बाइक खड़ी थी। इसके साथ एक बैग भी बंधा हुआ था। बूथ के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने बाइक से बंधे बैग से टिकटिक की आवाज सुनाई देने पर मामले संबंधी गौशाला प्रबंधकाें को सूचना दी।

दो दिन से यहीं पड़ा है मोटरसाइकिल

लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल दो दिन से ही यहीं खड़ा है। शुक्रवार को लोगों को इस पर टंगे बैग से कुछ आवाज सुनाई दी तो उनका ध्यान इस तरफ गया। पुलिस को इस मामले में किसी लोकल व्यक्ति के शामिल होने का शक है। इसके चलते पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए चुनी गोशाला

आम दिनों में जहां इस जगह आवाजाही कम रहती है, वहीं चुनाव के दिनों में रोड शो के लिए यह जगह हर पालिटिकल पार्टी के लिए पहली पसंद है। वीरवार को इसी इलाके के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान और शुक्रवार को शिअद प्रत्याशी सुरजीत सिंह रखड़ा का रोड शो निकला था।

news