October 19, 2026

Crime Off News

News Portal

मुख्‍यमंत्री धामी ने डा. निधि उनियाल के स्‍थानांतरण पर लगाई रोक

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. निधि उनियाल और स्वास्थ्य सचिव प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने तत्‍काल प्रभाव से डा. निधि उनियाल के स्‍थानांतरण स्‍थागित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मिलकर प्रकरण से अवगत कराया था। जिसके बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने स्‍थानांतरण स्‍थागित करने के लिए मुख्‍य सचिव को निर्देश दिए। उन्‍होंने इस प्रकरण की जांच के लिए कमेटी बनाने के लिए भी कहा है।

news

You may have missed