October 19, 2026

Crime Off News

News Portal

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित *योगा फॉर ह्यूमैनिटी* थीम पर आधारित कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया

8वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित *योगा फॉर ह्यूमैनिटी* थीम पर आधारित कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। गंगोत्री धाम में भी योग दिवस मनाया गया। गंगोत्री धाम में क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं ब्लाक मुख्यालयों पर भी योग भव्य रूप से मनाया गया। राजकीय इंटर कालेज मोरी,डुंडा,बड़कोट,चिन्यालीसौड़ एवं निरंकारी सत्संग भवन पुरोला के अतिरिक्त रामलीला मैदान उत्तरकाशी में भी बृहद रूप से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।जनपद में योग कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र,शिक्षाविभाग,एनडीआरएफ,पुलिस,एनसीसी कैडेट,पीआरडी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कीर्ति इंटर कालेज में योगाचार्य कृष्णानन्द बिजल्वाण ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया।
जिलाधिकारी ने कहा योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है,जो कुछ आज योग कार्यक्रम में सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं।

योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,सीडीओ गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,सीएमओ डॉ केएस चौहान,एसडीएम चतर सिंह चौहान,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्नमणि भट्ट,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

news

You may have missed