October 14, 2026

Crime Off News

News Portal

यूपी में रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ एक अक्‍टूबर को मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ करेंगे

लखनऊ, प्रदेश में संचारी रोगों से बचाव के लिए एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। 11 विभागों द्वारा आपस में मिलकर यह अभियान चलाया जाएगा।

इस बीच सात अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के निर्देश दिए हैं कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के इस तीसरे चरण को भी बेहतर ढंग से चलाया जाए। पहले अप्रैल व जुलाई 2022 में दो चरणों में यह अभियान चलाया जा चुका है।

आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और संक्रामक रोग से ग्रस्त लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौपेंगी और ऐसे लोगों का उपचार कराया जाएगा। सभी जिलों में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई और जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विशेष प्रयासों के कारण प्रदेश में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) व एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) पर प्रभावी ढंग से काबू किया गया है। ऐसे में वायरस व बैक्टीरिया जनित बीमारियों से बचाव के लिए अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि एवं सिंचाई और पशुपालन विभाग सहित 11 विभाग मिलकर यह अभियान चलाया जाएगा।

news