October 23, 2026

Crime Off News

News Portal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाए जाने के दिये निर्देश

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, टिहरी एवं पौड़ी के चारधाम यात्रा मोटर मार्ग पर चिह्नित 77 अतिसंवेदनशील स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिये हैं।*

देहरादून 27 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री परिवहन विभाग चंदनराम दास को अर्द्ध शासकीय पत्र लिखकर चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर दो चरणों में क्रेश बैरियर लगाने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्गों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति की रोकथाम एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को गहरी खाई में गिरने से बचाने हेतु क्रेश  बैरियर लगाये जाने की नितान्त आवश्यकता है। चारधाम यात्रा मार्ग पर अभी भी कई ऐसे अति संवेदनशील स्थल मौजूद हैं, जहाँ 02 क्रेेश बैरियर के मध्य काफी फासला है, जो कि उक्त दुर्घटनाओं को रोकने में अपर्याप्त हैं। पुलिस विभाग द्वारा जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग टिहरी एवं पौड़ी के चारधाम यात्रा मोटर मार्ग पर 77 अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया हैं।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री परिवहन विभाग चंदनराम दास को इन अतिसंवदेनशील स्थलों में से शीर्ष-10 स्थलों पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर प्रथम फेस में 10 क्रैश बैरियर लगवाने एवं तत्पश्चात् शेष 67 स्थलों पर भी क्रैश बैरियर लगवाने के लिए  अपने स्तर से तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

news