October 23, 2026

Crime Off News

News Portal

नैनीताल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी आज कार्यभार संभाल लेंगे, सीएम धामी भी कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित

देहरादून : नैनीताल उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी आज कार्यभार संभाल लेंगे। मंगलवार शाम को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) उन्‍हें शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी

उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह के दौरान व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने को लेकर जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने व्यवस्था में लगे अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि जो भी दायित्व दिए गए हैं उनका गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें। जिस भी कार्मिक के मन में कोई शंका है तो अपर जिलाधिकारी प्रशासन व नगर मजिस्ट्रेट से वार्ताकर समाधान कर लें।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने ड्यूटी स्थान पर समय से पहुंचे। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा व डा. शिव कुमार बरनवाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान आदि उपस्थित थे।

news